सोनभद्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं को प्रान्त में मिली जिम्मेदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O सोनभद्र के विकास से संबंधित प्रस्ताव भी किया गया पारित

सोनभद्र। :– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद” विश्व का सबसे बड़ा सक्रिय एवं राष्ट्रवादी छात्र संगठन है । जो वर्ष भर विद्यार्थीयों एवं शिक्षा हितों के साथ-साथ देश व समाज में चल रहे प्रत्येक समसामयिक विषयों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करती है इसी क्रम में काशी प्रांत का 65 व प्रांत अधिवेशन जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 28-31 दिसंबर तक सम्पन्न हुआ । जिसमें उद्घाटन, प्रस्ताव, भाषण, समानांतर जैसे विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। अंतिम सत्र घोषणाएं एवं समारोप का रहा जिसमें नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी ने सोनभद्र जिला से अनमोल सोनी को प्रान्त सोशल मीडिया संयोजक, राहुल जालान को प्रात SFS सहसंयोजक, मृगांक दुबे को खेलो भारत प्रांत सह संयोजक, अनमोल सेठ को इंटर कॉलेज प्रांत सह संयोजक, अभय सिंह को परिषद की पाठशाला का सह संयोजक, आर्य चित्रा को प्रांत कार्यसमिति सदस्य, एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में, सविता कुमारी, राज सिंह,जय विश्वकर्मा की घोषणा की। इन सभी कार्यकर्ताओं के मनोनयन से जिला के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?