राजन
मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने नववर्ष पर देश व प्रदेश सहित सभी जनपद वासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी के स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि की कामना की है।
नव वर्ष की प्रथम दिवस पर जारी अपने शुभकामना सन्देश में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के प्रयासों से देश व प्रदेश की योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश नित्य आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में विकास परक योजनाओं से मिर्जापुर जनपद उत्तर प्रदेश का उभरता हुआ जनपद है। देश व प्रदेश सरकार की दूरगामी सोच, विकास एवं जनकल्याण की दीर्घकालिक नीतियों व कार्यक्रमों से मिर्जापुर भी लगातार नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। माता विंध्यवासिनी की कृपा से शीघ्र मिर्जापुर पर्यटन,शिक्षा व चिकित्सा में नया मुकाम हासिल करेगा।







