नौगढ़ में समाजसेवा की मिसाल, सेव द अर्थ फाउंडेशन ने 270 बच्चों को बांटे स्वेटर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत वरुण संस्था द्वारा संचालित सामुदायिक शिक्षा केंद्रों में जरूरतमंद बच्चों के लिए चलाया जा रहा सेवा कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। धन्नीखोह, सिद्धवा भाट, औरवाटांड़ एवं वनखेता स्थित सामुदायिक शिक्षा केंद्रों पर Sev the Earth Foundation के सहयोग से कुल 270 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को राहत पहुंचाना रहा। स्वेटर वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर वरुण संस्था के संस्थापक एवं सचिव डॉ. एस.पी. सिंह तथा Sev the Earth Foundation के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरुण संस्था के सामुदायिक मोटिवेटर विजेंद्र कुमार सहित शिक्षक मुखलाल, छोटेलाल, कन्हैयालाल, शिवबदन आदि का सराहनीय योगदान रहा।

अतिथियों ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ ठंड से बचाव भी एक बड़ी आवश्यकता है। आगे भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?