STF का बड़ा एक्शन,  ट्रक के गुप्त केबिन से लाखों का गांजा बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब

बभनी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। STF प्रयागराज यूनिट ने जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक ट्रक के केबिन में बनाए गए गुप्त चैम्बर से करीब 1.60 क्विंटल गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹45 लाख आंकी गई है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

STF टीम ने बभनी गांव के समीप सोनभद्र मार्ग पर घेराबंदी कर टाटा ट्रक (UP 54 T 5150) को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक के केबिन में विशेष रूप से बनाई गई ‘कैविटी’ (गुप्त केबिन) से गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज यादव (निवासी मऊ, ट्रक चालक व वाहन स्वामी) और मदन (निवासी रोहतास, बिहार) के रूप में हुई है। मौके से ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

कोयले की आड़ में तस्करी

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के मऊ और बिहार के विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा लोड करने के बाद अंबिकापुर में ट्रक के ऊपर कोयला लाद दिया जाता था, ताकि चेकिंग के दौरान शक न हो। पूछताछ में गिरोह के मुख्य सरगना छोटू यादव (निवासी मऊ) का नाम सामने आया है, जो फिलहाल फरार है। बताया गया कि चालक को सामान्य किराये के अलावा 30 से 40 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाते थे।

STF टीम की सटीक रणनीति

यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (STF प्रयागराज) शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक विनय तिवारी, आरक्षी मोहम्मद हबीब, विकास तिवारी सहित अन्य जवान शामिल रहे। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बभनी में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और आगे की पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?