ठंड के दिनों में चोरों का आतंक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभिषेक अग्रहरी

O- ओबरा थाना क्षेत्र में घर को बनाया निशाना

ओबरा (सोनभद्र) । जिले में ठंड बढ़ते ही चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा मामला ओबरा थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक रिहायशी मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठंड के कारण लोग शाम होते ही अपने-अपने घरों में कैद हो जाते हैं और इसी का फायदा उठाकर चोर सक्रिय हो गए हैं। देर रात चोर घर में घुसकर सामान खंगालते नजर आए, जिसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।

पीड़ित परिवार ने तत्काल थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्थानीय लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि यदि नियमित गश्त होती तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था।

वहीं इस घटना ने सोनभद्र जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ठंड के मौसम में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?