कफ सिरप मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ब्रेकिंग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। कफ सिरप मामले में शैली ट्रेड्रर्स, रांची झारखण्ड द्वारा नशीले रैकेट के कारोबार के तार बंग्लादेश बॉर्डर के सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल तक जुड़े

वांछित आरोपियों के विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी

शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स के सोनभद्र से संबंधित फर्जी फर्मों के B लेयर खातें में एक-एक वर्ष में करीब 50 करोड़ का ट्रांजैक्शन किया जाना पाया जा रहा है, जिसकी जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा गठित एसआईटी टीम की जांच हुआ खुलासा

एसआईटी की जांच में आरोपी शुभम जायसवाल एवं उसके पिता भोला प्रसाद मालिक है शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड के

रांची में शैली ट्रेडर्स के गोदाम का लाइसेंस एवं ड्रग लाइसेंस औषधि विभाग रांची झारखण्ड से प्राप्त करने के लिए गोदाम का किराएदारी, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर प्रेषित किया गया था जो फर्जी पाया गया ।

एसआईटी सोनभद्र द्वारा मांगी गई सूचना में लाइसेंस फर्जी बताया गया

सहायक निदेशक, रांची झारखण्ड द्वारा थाना धुर्वा(हटिया) पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है

शैली ट्रेड्रर्स के गोदाम एवं ड्रग लाइसेंस औषधि विभाग रांची झारखण्ड से तथ्यों को छुपाकर धोखे में रखकर प्राप्त किया गया है ।

एसआईटी सोनभद्र की जांच से शुभम जायसवाल एवं भोला प्रसाद के शैली ट्रेडर्स से नशीले रैकेट के कारोबार में सप्लाई किए गए न्यू फेन्साडिल कफ सिरप के तार बंग्लादेश बॉर्डर के पास सिलीगुड़ी दार्जलिंग पश्चिम बंगाल तक जुड़े पाए गए ।

एनसीबी सिलीगुड़ी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है

कफ सिरप मुकदमें में वांछित आरोपी निशांत कुमार गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता, पुत्र स्वर्गीय ज्ञानचंद गुप्ता, निवासी वार्ड संख्या-06, चांदनी चौक, नई बाजार, जनपद भदोही के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी कराया गया है

पूर्व में 02 वांछित आरोपी शुभम जायसवाल एवं विशाल उपाध्याय के विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी कराया जा चुका है ।

एबाट कंपनी से शैली ट्रेडर्स को भेजे गए कफ सिरप शीशियों की संख्या एवं परिवहन का विवरण मांगा गया है ।

एसआईटी सोनभद्र द्वारा अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं फर्मों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?