उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने सीएमओ को सौंपी मांगों की सूची

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी के राय से मिलकर जन समस्याओं से संबंधित मांग पत्र प्रेषित किया। संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि सोनभद्र अति पिछड़ा जिला है, और यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगर में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है, और जिला अस्पताल का अस्तित्व खत्म होने वाला है। सिटी अस्पताल की मांग विगत एक दशक से की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रात्रि में मेडिकल स्टोर सिफ्ट वाइज खोलने की मांग भी की गई। प्रितपाल सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सपायरी दवा होने का मामला प्रकाश में आया है, जिसे तत्काल हटाया जाए। प्रशांत जैन ने कहा कि जनपद में 100 से भी ज्यादा पैथोलॉजी केंद्र संचालित हो रहे हैं, जो मानकों को दरकिनार कर संदेहास्पद रिपोर्ट दे रहे हैं। नागेंद्र मोदनवाल और अभिषेक गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे मशीन को शीघ्र संचालित किया जाए। प्रतीक केसरी और सिद्धार्थ सांवरिया ने कहा कि जिन एम्बुलेंसों में मानक के अनुरूप व्यवस्था नहीं है, उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। बैठक में कौशल शर्मा, प्रितपाल सिंह, प्रशांत जैन, प्रतीक केसरी, सिद्धार्थ सांवरिया, नागेंद्र मोदनवाल, अभिषेक गुप्ता, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

1395
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?