महिला पीजी कॉलेज में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राजकीय महिला महाविद्यालय, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में सोमवार को भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी  के जन्म जयंती/जन्म शताब्दी वर्ष समारोह-2025 के उपलक्ष्य में शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल, व्यवस्थित एवं पारदर्शी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, हेमंत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं अटल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर नमिता शरण, डीपीआरओ , रवींद्र वीर यादव, डी. सी., जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, प्रोफेसर प्रमोद कुमार, नोडल अधिकारी, उच्च शिक्षा, समाज कल्याण अधिकारी  ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज  अमित सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० वंदना आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर वर्ग के लिए निर्धारित ‘भाषण प्रतियोगिता’, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं माध्यमिक वर्ग के लिए निर्धारित ‘एकल काव्य-पाठ’ प्रतियोगिता, एवं माध्यमिक वर्ग के लिए निर्धारित ‘निबंध लेखन प्रतियोगिता’ का व्यवस्थित एवं पारदर्शी आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, हेमंत सिंह अपने संबोधन में भारतरत्न  अटल बिहारी वाजपेयी  के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, उनकी ओजस्वी वाणी, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता तथा साहित्यिक संवेदनशीलता पर प्रकाश डाला।
‘भाषण प्रतियोगिता’ में रोहित कुमार, भाऊराव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुद्धि ने प्रथम स्थान, अर्चना कुमारी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा ने द्वितीय स्थान तथा आकांक्षा पाठक, राजकीय महिला महाविद्यालय, रॉबर्ट्सगंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‘एकल काव्य-पाठ प्रतियोगिता’ में श्रेया शुक्ला, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्टसगंज ने प्रथम स्थान, बीनू तिवारी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा ने द्वितीय स्थान तथा अपर्णा पाण्डेय, संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रॉबर्ट्सगंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‘निबंध लेखन प्रतियोगिता’ में प्रिया शर्मा, शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, ओबरा ने प्रथम स्थान, आर्यन विश्वकर्मा, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्टसगंज ने द्वितीय स्थान तथा रिमझिम पाठक, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्टसगंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे, वहीं एकल काव्य पाठ में अटल जी की कविताओं का भावपूर्ण काव्य-पाठ किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने समसामयिक संदर्भों में अटल  की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालय के प्राचार्यगण, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समन्यवक जिला विद्यालय निरीक्षक  जयराम सिंह, सह-समन्वयक प्रो० प्रमोद कुमार तथा कार्यक्रम का संचालन प्रो० सुभाष राम ने किया। अन्त में राजकीय महिला महाविद्यालय, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र की प्राचार्या डॉ. वंदना ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?