स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘धरोहर’ का आयोजन: छात्रों ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं का किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं :पदुम नारायण द्विवेदी

सोनभद्र।– राबर्ट्सगंज स्थित माँ वैष्णों मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शनिवार को 20 वां वार्षिकोत्सव ‘धरोहर’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने ‘धरोहरः हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता’ नामक एक संगीतमय थिएटर शो प्रस्तुत किया।छात्रों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सभ्यता के विभिन्न पहलुओं को जीवंत किया। विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, स्किट, नृत्य नाटिका और देशभक्ति से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों में बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ। दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना की।मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश पदुम नारायण द्विवेदी थे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा और अजीत चौबे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने बच्चों के उत्साह और उनकी प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं।विद्यालय के प्रबंधक आरएस दुबे, प्रिंसिपल श्रवण पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में जेईई मेंस, जेईई एडवांस, नीट इग्जाम, आर्य भट्ट गणित चैलेंज में पास छात्र-छात्राओं के अभिभावकों सम्मानित किया गया।इस मौके पर भाजपा नेता माला चौबे, प्रधानाचार्य सत्य देव कुमार श्रीवास्तव, उमाकांत शुक्ला, उमाकांत मिश्रा, विनोद जालान, ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुशील चौबे, रिचा पाण्डेय,रीति अग्रहरी, विजय कुमार द्विवेदी आदि रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?