सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान: एसपी सोनभद्र की सख्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O 6 वाहनों हुए सीज ,  50 वाहनों के विरुद्ध हुई चालान की करवाई

सोनभद्र। – यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में हिन्दुआरी से चौकी सुकृत वार्डर तक मुख्य मार्ग पर व्यापक एवं सघन यातायात अभियान चलाया गया।इस विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले तथा आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे वाहनों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत रांग साइड (विपरीत दिशा) में चल रहे वाहन, मुख्य मार्ग एवं सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन, ओवरलोड वाहन, तथा अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन को विशेष रूप से चिन्हित किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस क्रम में कुल 06 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 50 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।वहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए सख्त चेतावनी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज माधव सिंह, टीएसआई केके शुक्ला सहित पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण एवं अनियमित पार्किंग को हटवाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, तथा यातायात नियमों का उल्लंघन कर दूसरों की जान को जोखिम में डालने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सघन एवं निरंतर अभियान चलाए जाएंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?