चुर्क सोनभद्र। – जय ज्योति इंटर कालेज चुर्क में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ महाप्रबंधक सुधीर मिश्रा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने हैबर बोर्ड, प्रोजेक्टर रोबोट, सेंसर कार, जैव विविधता, रक्त संचार, सल्फर डाई आक्साइड, वेंजिन संरचना थर्मल पावर प्लांट, सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट और अमोनिया गैस का निर्माण जैसे मांडल बनाकर अपनी बुद्धिमता का प्रदर्शन किया।प्रधानाचार्या अमीता पाण्डेय ने कहा कि वैज्ञानिक युग में प्रोजेक्ट का बड़ा महत्व है। प्रोजेक्ट व्यक्ति के अंदर रचनात्मक चिंतन, सकारात्मक निर्णय, शक्ति तत्परता का विकास करते हैं।मुख्य अतिथि सुधीर मिश्रा ने बच्चों के उत्साह और ज्ञान को सराहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमिता पांडेय, अजय पाठक, राजेश पांडेय, मनोज मिश्रा, जितेन्द्र कुमार, राजेश गुप्ता, डी एन यादव, जे पी सिंह, सोम्या सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, अनुराग मिश्रा, आनन्द सागर देव पाण्डेय, मुन्नू लाल, श्वेता त्रिपाठी, छविला तिवारी, महीमा राय, राकेश रोशन, अनुपमा और गौरव त्रिपाठी मौजूद थे।







