नौगढ़ में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पदभार ग्रहण पर विनायकपुर में बाटी गई मिठाईयां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पदभार ग्रहण करने तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नितिन नवीन को अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में सोमवार को नौगढ़ तहसील क्षेत्र के विनायकपुर गांव में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक मजबूती के साथ जनहित के कार्यों को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा राजकुमार वनवासी, पूर्व महामंत्री सुनील चौरसिया, विमला सिंह यादव, रंगई वनवासी, चंद्रिका वनवासी, द्वारिका वनवासी, शारदा वनवासी, रामभारत वनवासी, विनोद वनवासी, श्यामा वनवासी, लक्ष्मण वनवासी, दिनेश वनवासी, महेश वनवासी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पूरे गांव में उत्साह और हर्ष का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?