ठंड से बचने को जलाई आग, चिंगारी से चारपाई पर सो रहे वृद्ध व्यक्ति की जलकर हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के पनारी गांव के टोला चैना में बीती रात घर के बरामद में चारपाई पर गहरी नींद में सो रहा एक बुजुर्ग व्यक्ति की ठंड से बचने के लिए जले अलाव की चिंगारी से चपेट मे आ गया जिससे जलकर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी मुताबिक बीती रात को चोपन थाना अंतर्गत पनारी गांव के चैना टोला क्षेत्र में एक घर के बरामदे में चारपाई पर गहरी नींद में सो रहे चैना टोला पनारी गांव के निवासी बलिराम लगभग 70 वर्ष पुत्र बिरजू संदिग्धावस्था में आग से जलकर मौत हो गई।
मृतक की पत्नी बबनी देवी और बेटा मुरारी ने बताया कि रात को खाना खाकर दश बजे घर के बरामदे में चारपाई पर सोने चले गए और चारपाई से कुछ दुरी पर आग जला हुआ था वह हर रोज जाकर पहले आग तापते थे फिर वह सो जाते थे फिर अज्ञात कारणों से कैसे उनके चारपाई में आग लग गई यह जानकारी नहीं हो पा रहा है और पिता जी का आधा से अधिक हिस्सा जल गया और चारपाई रजाई गद्दा भी जल कर राख हो गया हम जब देखें तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


इस मामले की सूचना परिजनों द्वारा चोपन पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दे दिया गया है।


वही सूचना पर पहुंचे  उप निरीक्षक रामफेर यादव ने बताया कि बलिराम बीती रात चारपाई के पास आग तापने के बाद सो गए। किसी कारणवश आग की चिंगारी से चारपाई में आग पकड़ लिया जिससे बलिराम की मृत्यु हो गई। इस दौरान बचाने के प्रयास में पहुंची मृतक की पत्नी बबनी देवी भी मामूली रूप से झुलस गई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए भेज दिया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?