मिशन शक्ति: पुलिस ने ग्रामीण महिलाओ को आत्म सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  जनपद पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को बैंक रोड, सब्जी मंडी चौराहे पर उपनिरीक्षक सुरेश चंद यादव के देखरेख में महिला कांस्टेबल ज्योति सोनकर के द्वारा महिलाओं के समूह को एकत्र कर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ज्योति सोनकर ने मिशन शक्ति के तीन प्रमुख स्तंभों नारी शक्ति, नारी सम्मान और स्वावलंबन पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि कोई भी घटना अक्सर जागरूकता की कमी के कारण ही होती रहती है इसलिए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्वयं का जागरूक होना आवश्यक है।

इस दौरान विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरो की जानकारी दी गई इनमें 1930 साइबर हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1090 महिला हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत शामिल थे। उप निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव ने उपस्थित महिलाओं को भरोसा दिलाया कहा आप सभी को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है कभी भी किसी भी समय पुलिस प्रशासन आप सभी के सहयोग के लिए तैयार हैं उन्होंने उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि कभी भी प्रशासनिक सहायता चाहिए तो उपरोक्त नंबरों पर बेझिझक अपने सुरक्षा आत्म सम्मान के लिए कॉल करके सहायता ले सकती है।

इस मौके पर उप निरीक्षक सुरेश चंद यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव, फिरोज खान, ज्योति सोनकर सहित क्षेत्र की महिलाएं व लड़कियां शामिल रही।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?