सेवानिवृत्त कर्मचारी‑पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र । सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश जनपद शाखा सोनभद्र ने प्रांतीय आवाहन पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया। जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आयोजित इस धरने की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सूरज बली सिंह ने की। धरने में सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पेंशनर्स और शिक्षकों की बड़ी संख्या ने भाग लिया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आठवीं वेतन आयोग के टर्म्स एंड कंडीशन में सेवानिवृत्त कर्मियों को नजरअंदाज किया गया है, जो असहनीय है। उन्होंने इस निर्णय के विरोध में हर प्रकार की कुर्बानी देने की चेतावनी दी। धरना पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होकर अपराह्न 3 बजे तक चला। अंत में ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।
सभा को संबोधित करते हुए सूरज बली सिंह ने कहा कि इस आंदोलन को प्रांतीय स्तर पर जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर नागेश्वर तिवारी, विक्रम प्रसाद, शिव गणेश, लक्ष्मण प्रजापति, अवधेश सिंह, साजिद अली, सूरज प्रसाद पाठक, योगेंद्र ठाकुर, दयाराम चतुर्वेदी, बंगाली राम, फौजदार दयाराम, मोती सिंह, महानंद सिंह, रामाशंकर प्रसाद, रामवृक्ष, रमाशंकर पांडे, जलधारी देवी, प्रभावती देवी, कलावती, धर्मशिला, उषा देवी, निर्मला देवी, लव कुश सिंह, सुशील कुमार सिंह, जय राम शर्मा, अर्जुन सिंह, राम नारायण मिश्रा, उदयलाल मौर्य आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में सूरज बली सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट कर सभा का समापन घोषित किया। इस अवसर पर दीप नारायण झारखंडी, चौबे बैजनाथ देव पांडे, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव आदि भी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?