सन्दिग्ध परिस्थितियों में रुई के गांठ में लगी आग,हजारो रुपये का हुआ नुकसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह में स्थित जामा मस्जिद के ठीक सामने ठंड के मौसम में रुई का रजाई,गद्दा बनाने के लिए सनाउल्लाह अपनी दुकान लगाये हुए है। रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान के पास ही रखे गए रुई के गांठ में अचानक आग लग गई आग का धुआं उठता देख दुकान मालिक के शोर करने पर पास में ही लगने वाले ईटा मंडी में लगे समर सेबल पम्प के पानी से उसे बुझाया गया।

वही दुकान मालिक सनाउल्लाह ने बताया कि लगभग तीन गांठ रुई जल गया है जिससे लगभग ₹20000 की आर्थिक क्षति हुई है। गनीमत था कि पास में ही लगने वाले ईटा मंडी में समर सेबल पंप से ईटा व्यापारियों के द्वारा आनन फानन में आग को बुझा लिया गया नहीं तो बड़ी अनहोनी को नहीं रोका जा सकता था।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?