गौ-तस्करी की कोशिश नाकाम, गायों संग वाहन पकड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

O- गौ-तस्करी पर ग्रामीणों की सतर्कता भारी, गायों से भरी पिकअप-मैजिक को पकड़ा

विंढमगंज (सोनभद्र)। रांची–रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह गौ-तस्करी की एक बड़ी कोशिश को गौ रक्षकों और ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया। थाना क्षेत्र से चंद कदम दूर गायों से भरी पिकअप और मैजिक वाहन पकड़ी गई, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार गौ रक्षक कार्तिक चंद्रवंशी, नीरज कुमार, अजीत शर्मा, चंदन पासवान सहित ग्रामीणों ने संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल छह गायें बरामद की गईं, जिनमें दो दूधारू, एक गर्भवती तथा तीन अन्य शामिल थीं। आशंका जताई जा रही है कि सभी मवेशियों को गौकशी के उद्देश्य से झारखंड की ओर ले जाया जा रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप-मैजिक को कब्जे में लेकर सभी गायों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसी क्रम में कोलिनडुबा ग्राम पंचायत क्षेत्र में दोपहर के समय भी तस्कर तीन-तीन मवेशी उतारकर फरार होने में सफल रहे।

हनुमान मंदिर परिसर में गायों की स्वास्थ्य जांच पशु चिकित्सक डॉ. तरुण रवि द्वारा की गई, जिसमें सभी गायें स्वस्थ पाई गईं। गर्भवती गाय को विशेष देखरेख में रखा गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों ने गौ-तस्करी पर सख्त कार्रवाई और लगातार निगरानी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?