बाल श्रम उन्मूलन अभियान मे दो नाबालिक बच्चों को किया मुक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- नियोक्ताओं पर की गई कार्रवाई

O- जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में AHT टीम ने पन्नूगंज और खालीहारी मार्केट में अभियान चलाया

सोनभद्र। जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार, 09 दिसंबर 2025 को पन्नूगंज, खालीहारी मार्केट और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर छापेमारी कर दो नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। अभियान के दौरान संबंधित नियोक्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की गई।

इस अभियान का निर्देशन जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने किया। अभियान के दौरान टीम ने बच्चों की सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक कदम उठाए।

रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी पंकज कुमार और महिला आरक्षी शालिनी वैश्य शामिल थे। टीम ने बच्चों की तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें बाल संरक्षण संस्थान अथवा अभिभावकीय जिम्मेदारी में सौंपा।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाल श्रम पूरी तरह समाप्त करने के लिए लगातार अभियान जारी रहेंगे, और इसके लिए जनपद प्रशासन और पुलिस का संयुक्त प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?