अमित मिश्रा
गीता गौर ने किया अध्यक्षता एसआईआर फार्म भरने की की अपील
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप मे जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में महिलाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन‑जन तक पहुंचाने का कार्य महिलाएं कर रही हैं और इस समय मतदाता सूची में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।
समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने अपने संबोधन में कहा कि सभी माता‑बहनों की यह जिम्मेदारी है कि वे पार्टी को मजबूत करें और अपने हक की लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को पंगु बनाना चाहती है, लेकिन आज की महिलाएं भाजपा के चंगुल में फंसने वाली नहीं हैं।
गीता गौर ने कहा कि अपने अपने बूथों पर मतदाताओं का एसआईआर फार्म भरवाने का कार्य निर्धारित समय के अंदर जल्द से जल्द किया जाए। वही श्री गौर ने बताया की महिलाओं का वास्तविक हितैषी केवल समाजवादी पार्टी है, जिसने अपनी सरकार में महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएँ लागू की हैं, जैसे समाजवादी पेंशन और स्वास्थ्य लाभ।
उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएँ और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें।
बैठक में किरण कुशवाहा, गीता सिंह, सविता, चिंता यादव, रेशमा, रुक्मणी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन महिला सभा के सचिव ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन हुआ।







