टूरिस्ट गाइड के प्रशिक्षण की कार्य योजना करे तैयार: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के कल्याण कोष से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्ष्ता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक की गयी। बैठक के दौरान जनपद में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गयी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के पर्यटन स्थलों पर प्रचार-प्रसार हेतु कार्ययोजना बनायी जाये, जिससे कि जनपद में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सकें और जनपद में अधिक संख्या में पर्यटक आयें और उन्हें बेहतर सुविधा भी उपलब्ध हों। 

जनपद में पर्यटक स्थलों के प्रचार-प्रसार हेतु जनपद के लोगों को टूरिस्ट गाईड का प्रशिक्षण दिलाये जाने के लिए कार्य योजना तैयार की जाये। जनपद के पर्यटन स्थलों के सम्बन्ध में अन्य जनपदों में भी प्रचार-प्रसार के लिए रूप रेखा तैयार की जाये, जिससे कि अन्य जनपद में आने वाले पर्यटक जनपद में भी आयें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, उप श्रमायुक्त पिपरी एके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?