मारपीट का बीच-बचाव करने गई पुलिस सामने ही दोनो पक्षो मे चले लाठी-डंडा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Amit Mishra

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,का समाधान करने गयी पुलिस के सामने ही पुनः दोनो पक्षो में मारपीट करने लगे। पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट का पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।अब सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस की मौजूदगी में मारपीट हो रहा है तो समाधान कैसे निकलेगा।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव के बराईडाड़ में पाटीदारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। लेकिन मामला अचानक उस वक्त बिगड़ गया, जब एक पक्ष जेसीबी मशीन लेकर पहुंचा और विवादित भूमि पर खुदाई व सड़क निर्माण का काम शुरू करने लगा। काम शुरू होते ही इसकी जानकारी विपक्षी पक्ष को लगी और देखते ही देखते पूरा पाटीदार समुदाय मौके पर इकट्ठा हो गया। बहस शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में मामला गाली-गलौज से आगे बढ़कर हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान घटना की सूचना पुलिस तक पहुंच गई। दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हटाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ही कुछ लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े, जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी मारपीट का वीडियो वहीं मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्यशैली और मौके पर नियंत्रण न कर पाने को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठाने लगे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है और मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर रही है और वीडियो के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?