अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने शहीद डॉ रामाशीष सिंह की नौंवी पुण्यतिथि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में आज शहीद डॉo रामाशीष सिंह की नौवीं पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वo डॉo रामाशीष की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके पुरानी पेंशन बहाली होने तक अनवरत संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा कि रामाशीष  का बलिदान व्यर्थ नही जायेगा देश का हर शिक्षक कर्मचारी पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधू के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली तक डटा रहेगा।

सुरेंद्र नाथ वर्मा व राधेश्याम पाल ने कहा कि जब पूरे देश में एक देश एक विधान है तो फिर पेंशन में यह दोहरा चरित्र क्यूं ?
जब एक दिन का विधायक, सांसद पुरानी पेंशन लेता है तो 30 वर्ष की सेवा वाले कर्मचारी को क्यूं नही?


जिला संगठन मंत्री उमा सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द कोई निर्णय नही लिया तो आने वाले चुनावों में हर शिक्षक, कर्मचारी अपने परिवार सहित पुरानी पेंशन के पक्ष में अपने वोट की चोट करेगा।
अरुण तिवारी व गोपाल सिंह कुशवाहा ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है और इसे हम हर कीमत पर लेकर रहेंगे सरकार को जितनी जल्दी हो सके सरकार को इस बात को समझ लेना चाहिए अन्यथा सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे क्योंकि जल्द ही वोट फॉर ओ पी एस की मुहिम पूरे देश में चलाया जाएगा।

मनोज पटेल व अजय कुशवाहा ने कहा कि सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों का लाखों करोड़ों रुपए बट्टे खाते में डाल रही है वहीं दूसरी ओर सीमा पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पैरामिलिट्री जवानों को पेंशन देने में बोझ बता रही है।

जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि आदरणीय विजय कुमार बंधू जी के नेतृत्व में हम सभी सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए बाध्य कर देगें और यदि सरकार हम सभी की बात नही मानेगी तो हर कर्मचारी सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा।

कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी सर्वेश तिवारी, रूद्र मिश्रा, संजय जायसवाल, उमाशंकर, बालकिशुन, धनंजय, छोटेलाल, मनीष, प्रदीप सिंह, लक्ष्मी नारायण, श्याम सुंदर, सतीश सहित कई साथी मौजूद थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?