एसआईआर डिजिटलाइजेशन कार्य की प्रक्रिया को कर्मचारियो से सदर ब्लाक प्रमुख ने समझा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) का कार्य रविवार को भी चारो तहसीलों में जारी रहा। सदर तहसील के सभाकक्ष में एसआईआर डिजिटलाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। तहसील रिकॉर्ड को पूरी तरह डिजिटल रूप देने के लक्ष्य के तहत रविवार को ब्लाक प्रमुख अजीत रावत स्वयं स्थल पर पहुंचे और पूरी प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से एक-एक चरण की जानकारी ली तथा यह समझा कि किस तरह पुराने अभिलेखों को स्कैन कर ऑनलाइन प्रणाली में सुरक्षित किया जा रहा है।

वही सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि डिजिटलाइजेशन से आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। इससे न केवल रिकॉर्ड सुरक्षित व पारदर्शी बनेगा, बल्कि प्रमाणपत्र, नकल और अन्य दस्तावेजों की उपलब्धता भी तेज और सरल हो जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करें ताकि ग्रामीणों को इसका त्वरित लाभ मिल सके।


इस दौरान उन्होंने उन सभी लोगों से अपील की, जिन्होंने अभी तक अपने फॉर्म नहीं भरे हैं, कि वे जल्द से जल्द फॉर्म भरकर अपना विवरण जमा करें। देर करने पर भविष्य में असुविधा हो सकती है, इसलिए सभी पात्र व्यक्ति समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?