सीएस पाण्डेय
तीन वर्ष पहले युवक की हुई थी शादी, डेढ़ वर्ष का है एक बेटा
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी गांव में शनिवार की सुबह बभनी मोड पर स्थित एक फल व्यवसायी की मौत अचानक चाय पीते-पीते हो गई। फल व्यवसायी को बेहोशी की हालत में जब लोग अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के देवनाटोला गांव निवासी राजू पुत्र चंद्रबली 27 वर्ष की सुबह अचानक मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। वही बाजार वासियों को हैरान कर दिया। राजू बभनी मोड पर फल बेचता था और परिवार का पालन पोषण करता था।
शनिवार की सुबह वह ब्रश मंजन कर रहा था कि अचानक उसकी हालत बिगड़ी और बेहोश हो गया। परिजन उसे ओझा के पास ले गए, इसके बाद होश आ गया। परिजन घर वापस लेकर आये लेकिन कुछ देर बाद में उसकी तबीयत फिर बिगड गयी। जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उपचार करने ही जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई ,जिसे चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि राजू की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी, जिसका एक डेढ़ वर्ष का बेटा है। घटना से परिवार के साथ साथ इस पास के लोगों को हैरत में डाल दिया।
इस घटना के बाद पूरा बाजार में सन्नाटा छा गया।मौत अचानक कैसे हुआ यह बात लोगों को हजम नहीं हो रहा था।घटना की सूचना मेमो के जरिए पुलिस को दी गई। पुलिस जब पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करना शुरू किया तो परिजनों ने इंकार कर दिया।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मेमो के आधार पर सूचना मिली है। जिसमे परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।







