बाल विवाह मुक्त भारत का सौ दिवसीय राष्ट्रीय अभियान का हुआ शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। बाल विवाह की कुप्रथा उन्मूलन हेतु देशभर में जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्रीय बाल विकास मंत्रालय, विज्ञान भवन नई दिल्ली द्वारा गुरुवार को ‘बाल विवाह मुक्त भारत  100 दिवसीय अभियान’ की औपचारिक शुरुआत की गई। जिसका सीधा प्रसारण देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में दिखाया गया, जिसके तहत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन में भी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को चलचित्र के माध्यम से इस अभियान से अवगत कराया गया।

प्रसारण के पूर्व विद्यालय परिसर से बाल विवाह रोकथाम के संदेश संग जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प जताया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने नारों के माध्यम से समाज को प्रेरित करने का प्रयास किया, वहीं शिक्षकों ने बाल अधिकार संरक्षण और बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष बल दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिशिर कुमार पांडे ने कहा कि बाल विवाह समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों का विवाह कानूनन अपराध है, अतः सभी को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठाएं और दूसरों को भी इसके दुष्परिणाम समझाएं।

कार्यक्रम का संचालन ग्राम स्वराज्य समिति द्वारा किया गया। मौके पर समिति कार्यकर्ता नंदकिशोर शर्मा व वीरेंद्र प्रताप सिंह जिला क्वाडिनेटर उपस्थित रहे। साथ ही प्रवक्ता विजय कुमार रावत, सुरेंद्र कुशवाहा, राम भागवत पटेल, नीरज कुमार सिंह, श्रीकांत, अरविंद, लाल मोहम्मद, बलवंत शर्मा,चिंता शांति, तइबुनिशा समेत विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

अभियान के तहत आगामी 100 दिनों तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे समाज में बाल विवाह के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य निर्धारित है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?