बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया में पलटी, चालक और साथी की जान बाल बाल बची

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के तेंदुआ गांव में देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया में जा पलटी। हादसा इतना तेज था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गाड़ी चला रहा युवक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति बाल-बाल बच गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जोरदार आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे और किसी तरह वाहन में फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बोलेरो तेंदुआ गांव के सफाई कर्मचारी सुरेंद्र प्रताप की है, जिसे उनका बेटा चला रहा था। अचानक सड़क पर बने गड्ढे में वाहन के चढ़ने से बोलेरो असंतुलित होकर पुलिया में गिर गई।

सुबह होने पर वाहन मालिक ने क्रेन मशीन मंगाकर बोलेरो को बाहर निकलवाया। घटना की सूचना मिलते ही मझगांवा चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करते हुए आवश्यक जांच-पड़ताल की।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना की बड़ी वजह हैं और कई बार शिकायत के बावजूद उनका समुचित मरम्मत नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?