आन लाइन उपस्थिति का कार्यो के बहिष्कार की चेतावनी देते हुए किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ऑनलाइन हाजिरी का सचिवों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध

जिले के सभी ब्लाकों पर विरोध प्रदर्शन कर जताया विरोध

01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक विभागीय कार्यो का करेंगे बहिष्कार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले ऑनलाइन उपस्थिति और फील्ड इंस्पेक्शन सिस्टम लागू किए जाने के विरोध में सोमवार को सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन किया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पार्थराज सिंह की अगुवाई में अपनी मांगों को लेकर जताया गया वहीं जिला अध्यक्ष अजय कुमार के दिशा निर्देश पर जिले के सभी ब्लॉकों में संगठन की मांगों को लेकर काली पट्टी बांधते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की गई।


सदर ब्लॉक अध्यक्ष पार्थराज सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्र की कार्यप्रणाली और भौगोलिक स्थिति के अनुरूप नहीं है। जनपद में  अधिकांश ग्राम पंचायतों में नेटवर्क समस्या, संसाधनों की कमी और फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के लिए मोबाइल एप आधारित उपस्थिति प्रणाली व्यवहारिक नहीं है। उनका कहना है कि जमीन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था परेशानी पैदा करेगी और कार्यों की गति प्रभावित होगी।


आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने ज्ञापन में चरणबद्ध कार्यक्रम की घोषणा की है 01 से 04 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर कार्य 05 दिसंबर को सामूहिक विरोध प्रदर्शन 10 दिसंबर को धरना 15 दिसंबर से सभी विभागीय कार्यों का बहिष्कार कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शासन स्तर से समाधान नहीं मिला, तो आंदोलन आगे और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि यह विरोध सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत और विभागीय जटिलताओं को सामने लाने के लिए है।

इस मौके पर जिला महामंत्री प्रीति पाठक, सुरेश सिंह, सुनील कुमार, सतीश चांदनी गुप्ता, विजय कुमार, पंकज मौर्या सहित बड़ी संख्या में पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?