अमित मिश्रा
किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में किसानों के धान खरीद में बरती जा रही शिथिलता को लेकर मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल एडीएम से मिल कर ज्ञापन दिया। इस दौरान किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक सन्दीप मिश्रा ने कहा कि धान की पैदावार करने में किसानो ने कड़ी मेहनत किया है। इस बार धान की खेती करने में किसानों को कई समस्या सामने आयी जिसमे उसे समय पर डीएपी खाद नही मिली, इसके बाद मोंथा तूफान की वजह काफी नुकसान झेलना पड़ा है ,इसके बावजूद सरकार ने धान खरीद में प्रति बीघा 10 कुन्तल 40 किलो कर दिया है जिसकी वजह से धान को बेचने में समस्या आ रही है। जिसकी वजह से किसान मजबूर होकर बिचौलियों को कम दामो पर बेच रहा है।
प्रदर्शन के दौरान सन्दीप मिश्रा ने कहा कि किसानो की बात रख आग्रह किया कि लघु सीमांत किसान का बिना सत्यापन कराये धान की खरीद की जाय। इसके साथ ही बता दे की पिछले वर्ष प्रति बीघा सोलह कुन्तल के मानक पर खरीद की गयी थी, किन कारणों से इस वर्ष किसानो के शोषण की नीति दस कुन्तल प्रति बीघा की बनायी गयी है। इस तरह की शोषण वाली नीति बनाने वाले अधिकारी किस ग्रह से आये है कि उन्हे धरातल का ज्ञान भी नहीं है। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा मांग करता है कि प्रति बीघा लिमिट बीस कुन्तल की जाय तथा लघु सीमांत किसान का सत्यापन समाप्त किया जाय तथा बड़े किसानों का धान डाइरेक्ट मिलरो को उतरवाने का आदेश दिया जाय। जनपद में कई क्रय केन्द्र का दौरा करने के दौरान किसानो ने कहा कि हाइब्रिड के धान क्रय केन्द्र प्रभारी नहीं ले रहे हैं ऐसे सभी क्रय केन्द्र प्रभारियो को आदेशित किया जाय की किसानो का पूरा धान खरीदा जाय ।
इस मौके पर आकाश चौहान, सत्रुधन बिन्द, संजय बियार ,अनूप बिन्द ,विवेक जाटव, सर्वेष तिवारी, विजय बिन्द ,सुरज कुमार , भोलू गुप्ता, राजेन्द्र ,आशुतोष शर्मा, रोहित अमित ,धर्मेन्द्र ,विनय पासवान, अनीस, जितेन्द्र व सैकड़ों किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।







