भारत को 2047 तक युवा शक्ति के दम पर ही विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है: अजीत रावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

आत्मनिर्भर भारत संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा घोरावल के शाहगंज मंडल के ग्राम पंचायत कुशहरा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से युवा संवाद सम्मेलन कार्यक्रम में संपन्न हुआ। 

सदर ब्लाक प्रमुख क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अजीत रावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल स्वदेशी बनकर तैयार हो रहा जो दुश्मनों का दांत खट्टा कर देगा। जनपद सोनभद्र में बकरी के दूध का साबुन जो विदेशों में बेचा जा रहा है, मातृशक्ति आत्मनिर्भर होकर अपने घर और परिवार व्यापार में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा वन जिला वन प्रोडक्ट के माध्यम से जिले का अग्रणी भूमिका में लाने का काम किया जा रहा है।


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष पटेल व संचालन मंडल महामंत्री विवेक मिश्रा द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल उर्फ छोटू , अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नीरज कनौजिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप मौर्य, अंकित पाण्डेय, पूर्व प्रधान भुवनेश्वर विश्वकर्मा, संतोष वर्मा, मंडल मंत्री यशवंत, अखिलेश पटेल , संजय पाठक, रामेश्वर पासवान व मनोज भारती समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?