सम्भव दिवस पर नगर निकायो में आयी कुल 16 शिकायतो का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जन शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से करें निस्तारण:रूबी सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र सहित नौ नगर पंचायतो में जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निस्तारण के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

सोनभद्र नगर पालिका में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में सम्भव दिवस का अयोजन किया गया। जनपद में जनसुनवाई दिवस में प्राप्त शिकायते नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 3, नगर पंचायत ओबर में 1, नगर पंचायत रेनुकूट में 0, नगर पंचायत पिपरी में 4, नगर पंचायत दुद्धी में 1, नगर पंचायत डाला बजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 0, समस्त निकायों में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप् से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

इस मौके पर जेई राज कुमार,सभासद अनवर अली, मनोज चौबे ,राकेश कुमार, अजीत सिंह ,विमलेश, संत सोनी, राजीव गुप्ता ,अजय कुमार ,अमित दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?