एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने कैंडल मार्च निकाल खनन हादसे के मृतको को दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

खनन हादसे में ,जिम्मेदार लोगों पर हो कड़ी से कड़ी कार्यवाही

अवैध खनन में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ हो कार्यवाही

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के बिल्ली मारकुंडी खनन इलाके की एक पत्थर खदान में 15 नवम्बर को ड्रिल के दौरान हुए हादसे में सात मजदूरो की मौत पर राष्ट्रीय छात्र संगठन पूर्वी जोन के अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय के नेतृत्व में चाचा नेहरू पार्क से स्वर्ण जयन्ती चौराहे तक कैंडल मार्च निकाल मृतको को श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

इस दौरान ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि हादसा परिवारों को तोड़ता है जहां गरीब परिवारों के जीव कोपार्जन की व्यवस्थाएं जो मजदूरी करके व्यक्ति चला रहे थे। वह इस दुनिया में नहीं है उनका परिवार टूटे नहीं इसके लिए हमारे प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय राय भी सोनभद्र आए थे और उन्होंने जो मांग किया है वह पूर्ण रूप से जायज है। इस हादसे में मृतकों के परिवार को कम से कम 50-50 लाख रुपए और एक नौकरी की मांग हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने की है हम भी यही मांग करते हैं और चाहते हैं कि यहां पर अवैध खनन में लिप्त ठेकेदारों के ऊपर कार्यवाही हो और जो अधिकारी की मिली भगत से कार्य हो रहा था उनके ऊपर भी कार्रवाई होना सुनिश्चित की जाए।


वही एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने बोला कि मृत परिवार के बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनकी नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था करवानी चाहिए क्योंकि अब उनके ऊपर कोई नहीं है और उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है।

इस कार्यक्रम में राजेश द्विवेदी,जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी रामराज सिंह गोड़ ,पूर्व-शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु), बृजेश तिवारी, प्रदेश महासचिव सत्यम पांडेय, संदीप पाल , सशंक,रौनिक ,रोहित भारती ,शशांक मिश्र,युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ सोनभद्र के जिला अध्यक्ष राहुल जैन,प्रमोद प्रजापति, राहुल जैन, राजन पाण्डेय, मृदुल मिश्र,संदीप शुक्ल,उमेश पटेल ,हरिद्वार सिंह ,रविंद्र विश्वकर्मा ,अनूप चौहान, अंशु पटेल, सलमान,शिवम पांडेय,विजय कुमार,अनमोल कुमार ,वारिस खान, अशरफ हाशमी ,अफजल खान ,राजन पांडे, रौनक सोनकर, यश मिश्रा, आशीष मिश्रा, पटेल कृष्णा, निखिल दुबे, शिशु गोस्वामी, श्याम मिश्रा, निमेष कुमार ,अनुराग मिश्रा, नैतिक राज ,आकाश ,चिंटू मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?