चंदौली जिले के नौगढ़ में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की रुझानों में जीत की होते ही नौगढ़ में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।
जश्न के दौरान नेतृत्व पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार गुप्ता मंडल सदस्यता प्रमुख अरविंद तिवारी, , महामंत्री कल्लू जायसवाल, महामंत्री मनोज केसरी, मलिक गोंड, पिंटू केसरी मनोज केशरी और रवि केसरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और एनडीए सरकार की विकास योजनाओं का परिणाम है। नौगढ़ मंडल के नेताओं ने संकल्प लिया कि वे क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करेंगे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करेंगे।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और नारों के साथ माहौल को उत्सवमय बना दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत केवल पार्टी की नहीं बल्कि जनता की जीत है, जिसने एनडीए को पुनः शासन की जिम्मेदारी सौंपी है।







