विस्फोटक गोदाम को रहवासियो के प्रदर्शन पर जिला प्रशासन ने किया सील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

27 अक्टूबर को ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन, दिल्ली घटना के बाद गोदाम को किया सील

सन्दिग्ध लोगो की जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बीते दिनों दिल्ली में हुई बम विस्फोट की घटना के बाद जनपद में विकास खण्ड के चोपन के कोटा गांव के नौटोलिया क्षेत्र में स्थित बंद पड़े मैगजीन गोदाम में बीते माह रात्रि मे कुछ अज्ञात लोगों की आवाजाही व संदिग्ध गतिविधियों को देख डरे सहमे हुए रहवासियों के प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने गोदाम को सील कर दिया है। बताते चले कि स्थानीय रहवासियों ने बीते 27 अक्टूबर को प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव की आबादी के बीच विस्फोटक भंडारण व पिकअप से विस्फोटक सामग्री को गोदाम में रखने और फिर कुछ दिन बाद वाहन से रात में ही ले जाते देखे जाने की बात बताई गई । सूत्रों की माने तो खबर प्रकाशित होने के बाद शामिल संदिग्ध लोगों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया और चोपन थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह भी खबर प्रकाशित होने के बाद मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंचे। जिसकी जानकारी ओबरा एसडीएम को भी हुई पर मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

दिल्ली में हुए धमाके के बाद प्रशासन की नींद खुली जिसे मामले को गंभीरता से लेने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चोपन थाना क्षेत्र के नौटोलिया क्षेत्र में आबादी बीच बंद पडे़ गोदाम से गत दिनों अवैध गतिविधि होने की सूचना पर फायर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की देर शाम को गोदाम व मकान को सीज कर दिया।

चोपन पुलिस मकान व गोदाम के मालिक की तलाश में जूट हुई रही लेकिन कुछ पता नही चल सका तो इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई थी।उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलते ही गुरुवार की देर सायंकाल उस चिन्हित मकान व बंद पड़े गोदाम को सीज कर दिया गया। इस दौरान ओबरा उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह, सीओ सीटी रणधीर मिश्रा, एफएफओ श्री राम साहनी, चोपन थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह व फायर निरिक्षक करन यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया की मानक के विरुद्ध व मानक का उल्लंघन करने पर सीज की कार्रवाई की गई है जो
मकान व गोदाम किसी माथुर गुप्ता नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है जिसे किसी दूसरे अन्य व्यक्ति द्वारा संचालित किए जाने का मामला सामने आ रहा है। जिसकी खोजबीन व जांच पड़ताल की कार्यवाई चल रही है जो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा ।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?