नागपुर काम करने गए व्यक्ति का सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनो ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

नागपुर से घर पहुंचा शव तो परिजनों में मचा कोहराम

मृतक के बेटे ने ठेकेदार पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कोन (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गिधिया गांव निवासी लगभग 55 वर्षीय सुरजमन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक का शव गुरुवार को घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरजमन करीब 20 दिन पूर्व गांव के ही ठेकेदार के साथ अपने तीसरे बेटे अरुण के साथ काम करने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर जिले स्थित लियूड्स मेटल्स एनर्जी लिमिटेड कंपनी, घुगुस गया था। मृतक के बेटे अरुण के अनुसार, सोमवार को उसके पिता ने ठेकेदार से अपने काम का पैसा मांगा था, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

अरुण ने बताया कि अगले दिन (मंगलवार) जब वे लोग कंपनी में काम करने पहुंचे तो ठेकेदार ने उसके पिता को कमरे में बुलाया। कुछ देर बाद ठेकेदार वहां से भाग गया और शाम को फोन कर बताया कि “तुम्हारे पिता कमरे में जमीन पर सो रहे हैं।” जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो पिता जमीन पर मृत अवस्था में पड़े थे।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ठेकेदार के खिलाफ जांच शुरू की। अरुण ने ठेकेदार पर पिता की गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतक के परिजनों का कहना है कि कंपनी और ठेकेदार की मिलीभगत से यह हत्या की गई है, ताकि मजदूरी का भुगतान न करना पड़े। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा शव को एंबुलेंस से गांव भेजा गया।

वही गुरुवार को शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सुरजमन के छह बेटे हैं, जिनमें से तीन बाहर मजदूरी करते हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार को जल्द गिरफ्तार कर निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि मृतक के परिवार को न्याय मिल सके।

Leave a Comment

1386
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?