बिना प्रपत्र के पांच ओवरलोड बालू लदे ट्रक को परिवहन करते रोका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- पुलिस ने आरटीओं व खनन विभाग को दिया सूचना

शक्तिनगर (सोनभद्र) । शक्तिनगर पुलिस ने गश्त के दौरान पांच ओवरलोड बालू परिवहन को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचित कर दिया है। थाना प्रभारी राम दरस राम ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चेकिंग की जा रही थी की सूत्रों से मिली जानकारी कि बिना प्रपत्र के बालू परिवहन उत्तर प्रदेश में आ रहा है। इसको लेकर पुलिस टीम हरकत में आकर भाग रहे परिवहन को घेराबंदी कर वाहन को रोककर दस्तावेज मांगा गया।लेकिन कोई प्रपत्र चालक द्वारा पेश नहीं किया गया।जिसको लेकर आरटीओ विभाग और खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है। बुधवार रात से ही गाड़ी छुड़वाने में कथित लोग लगे रहे। ओवरलोड बालू पकड़ने से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?