दिव्यांगजनो को वितरित किया गया उपकरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार


ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा रही मुख्य अतिथि

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड में ग्राम पंचायत कोन के उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में सोमवार को दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र नाथ दुबे और समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र नाथ समेत अन्य गणमान्य जन शामिल हुए।

कार्यक्रम में दर्जनों दिव्यांग लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?