चंदौली जिले नौगढ़ थाना क्षेत्र के नौगढ़–मधुपुर मार्ग पर बसौली मोड़ के पास शुक्रवार को एक बोलेरो की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान रामजतन निवासी सेमरा के रूप में हुई है, जो सफाई कर्मी हैं।
आपको बता दे की रामजतन अपनी ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रही अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामजतन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो तत्काल 108 एंबुलेंस सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
चिकित्सक ने बताया कि घायल के पैर और सिर में भी गहरी चोट आई है। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
इस हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो वाहन की तलाश शुरू कर दी है।







