जनसेवा और संघर्ष का प्रतीक चेहरा, रमेश कुमार मिश्र ने ठोकी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनसेवा को अपना धर्म और राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानने वाले भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता रमेश कुमार मिश्र ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

रमेश मिश्रा चुर्क जिला पंचायत क्षेत्र में गहरी पैठ रखने वाले है और जिला पंचायत सदस्य के लिए मजबूत दावेदार भी है ।
संगठन से लेकर समाज तक सक्रिय भूमिका निभाने वाले मिश्र का लंबा सामाजिक और राजनीतिक अनुभव उन्हें सोनभद्र की राजनीति में एक सशक्त, ईमानदार और जनप्रिय चेहरा बनाता है।

संघ से संस्कार, संगठन से पहचान

छात्र जीवन से ही सामाजिक सरोकारों में सक्रिय रहे रमेश मिश्र ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और सह प्रदेश मंत्री के रूप में युवाओं में राष्ट्रभक्ति, शिक्षा सुधार और सामाजिक चेतना का अलख जगाया।
कश्मीर संकट पर दिल्ली स्थित हिमाचल हाउस में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने सहभाग किया, जहाँ राष्ट्र की एकता और अखंडता के मुद्दे पर प्रभावी वक्तव्य दिया।
कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के दौरान वे गिरफ्तार भी हुए, जिसने उनकी राष्ट्रनिष्ठा और साहस को उजागर किया।

आंदोलनों में अग्रणी, राष्ट्रहित में समर्पित

अयोध्या गोलीकांड के पश्चात 6 दिसंबर को हुए सत्याग्रह आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी की और गिरफ्तारी दी।
उनकी पहचान केवल संगठन तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने हमेशा जनता के मुद्दों पर भी आवाज़ बुलंद की।
पुलिस-माफिया गठजोड़ के विरोध में कचहरी परिसर में प्रदर्शन, घाघर नहर का पंसा बढ़ाने के लिए मरकरी पुल पर चक्का जाम, और नगवां नहर खुलवाने को लेकर नईबाजार में आंदोलन, ये सभी उदाहरण उनके संघर्षशील और जनहितैषी व्यक्तित्व की गवाही देते हैं।

किसान मोर्चा में प्रभावी नेतृत्व

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में रमेश मिश्र ने किसानों की समस्याओं को शासन तक पहुँचाया और अनेक किसान कल्याण योजनाओं को धरातल पर लागू कराने में अहम भूमिका निभाई।
उनकी छवि एक ऐसे नेता की रही है जो हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्ग के साथ खड़े रहे।

विकास और धार्मिक पर्यटन के प्रेरक

ब्लॉक प्रमुख सदर ब्लॉक और विजयगढ़ दुर्ग समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने क्षेत्रीय विकास और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने का कार्य किया।
वे शिवद्वार–विजयगढ़ कांवर यात्रा के संस्थापक सदस्य हैं, जिसने जनपद में धार्मिक एकता, आस्था और सांस्कृतिक सद्भाव का नया अध्याय लिखा।

पार्टी नेतृत्व का विश्वास और जनता का स्नेह

भाजपा संगठन में जुगैल मंडल प्रभारी और दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में भी उन्होंने संगठन की मजबूती में योगदान दिया।
वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जनता से सीधा जुड़ाव रखने वाला, ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता बताया है।

विकास मेरा संकल्प, सेवा मेरा धर्म : रमेश मिश्र

अपनी दावेदारी की घोषणा करते हुए रमेश कुमार मिश्र ने कहा,

“मेरा लक्ष्य सोनभद्र को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाना है। किसान, युवा, महिला और गरीब, हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएँ ज़मीनी स्तर तक लागू हों, यही मेरी प्राथमिकता है।”

जनता में बढ़ती लोकप्रियता का संकेत

जनपद भर में उनके समर्थकों और नागरिकों में उत्साह का माहौल है। लोग मानते हैं कि रमेश मिश्र जैसे कर्मठ, निर्भीक और संघर्षशील जनसेवक की अगुवाई में सोनभद्र में विकास, पारदर्शिता और सेवा का नया युग आरंभ हो सकता है।

रमेश मिश्रा जनहित मे सदैव खड़े है। 8948810112 मोबाइल पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?