बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन देखने आये आसपास के गांव से हजारो लोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय खेल मैदान में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक 55 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे बालकों द्वारा किया गया।शाम पाँच बजे से ही आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हो गया, जिसकी गूंज आसपास के गाँवों तक सुनाई दी। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से पूरा मैदान जगमग हो उठा।

मां दुर्गा की प्रतिमाओं के आगमन के साथ ही रावण दहन संचालन श्री राम जानकी मंदिर समिति द्वारा पुतले को दहन किया गया। इस दौरान राम-जानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति (अध्यक्ष संजय गुप्ता) और मां काली शक्ति पीठ दुर्गा पूजा समिति (अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल) के जुलूस में तासा की थाप और जयकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।शाम सात बजे जैसे ही पुतले में आग लगी, वैसे ही पूरा मैदान उत्साह और उल्लास के साथ जय श्री राम के नारे गूंज उठा। आतिशबाजी के बीच दर्शक झूमने लगे।इस कार्यक्रम में राम-जानकी मंदिर के वेद मोहन दास ब्रह्मचारी ने अहम योगदान दिया।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी व गणमान्य लोग – राजू गुप्ता, संजय गुप्ता, अमित केशरी, पप्पू गुप्ता, नंदलाल केशरी, ओम रावत, अजय गुप्ता, अशोक जायसवाल, आशीष जायसवाल, ओपी यादव, हर्षित प्रकाश, अरविंद, लवकुश, अंटू केशरी, सत्यम जायसवाल, अमित जायसवाल उर्फ़ डबल, विरेंद्र, सुमन गुप्ता, प्रेम कुशवाहा, जितेन्द्र, डॉ. राजकपूर, जिद्दनलाल, चंदन मौर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?