विश्व हिन्दू परिषद द्वारा किया गया विधि-विधान से शस्त्र पूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विजयादशमी के अवसर पर गुरुवार को नव युवक रामलीला व दुर्गा समिति असनहर के प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन किया। इस दौरान समाज को शस्त्र पूजन का महत्व समझाया गया साथ ही साथ भाजपा बभनी मण्डल और नव युवक रामलीला कमेटी असनहर द्वारा रामलीला परिसर की साफ-सफाई सफाई की गई।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि “शास्त्र विहीन समाज और राष्ट्र कभी मजबूत नहीं हो सकते।” उन्होंने शस्त्रों के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि यह केवल आत्मरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में यह शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके आयोजन में कई प्रमुख सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शस्त्र पूजन के पहले रामलीला परिसर असनहर की साफ सफाई भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं व रामलीला कमेटी द्वारा किया गया। शस्त्र पूजन का कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड संयोजक सुनील , प्रखंड उपाध्यक्ष रवि शंकर ,प्रखंड सहसंयोजक संदीप ,प्रखंड विद्यार्थी संपर्क प्रमुख मनीष , प्रखंड सह मंत्री मयंक ,विकास कुशवाहा मुकेश कुशवाहा भाजपा के मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा , अमरदेव पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?