नम आंखो से भक्तो ने किया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

शोभायात्रा निकाल कर प्रतिमाओं का स्थानीय तालाब पोखरा में हुआ विसर्जन

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड के असनहर गांव में श्री हरिशंकर मन्दिर में स्थापित दुर्गा पूजा प्रतिमा का हुआ विसर्जन स्थानीय बांध मे किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाल और बाद में और नाचते गाते नम आंखों से मां की विदाई गीत के साथ विदाई किया।

असनहर गांव में श्री हरिशंकर मन्दिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का दोपहर में गांव में भ्रमण कराया गया इस दौरान लोग झुमते गाते रहे। श्रद्धालु जय जयकार लगाते हुए।गांव में स्थित आश्रमबांध पहुंचे जहां मूर्ति विसर्जित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि क्षेत्र के 21 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

इस दौरान सतीश पांडेय,परमेन्द्र, रमाकांत,लल्लूराम, अवधेश, दीपनारायण,अनुराग कश्यप सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?