अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर ब्लाक के ग्राम सभा लसड़ा में विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी कैमूर दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन किया गया वहीं बुधवार को कुंवारी कन्याओं का पूजन अर्चन व भोजन कराकर हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
समिति अध्यक्ष विकास पाण्डेय ने बताया कि विगत 1983 से चले आ रहे दुर्गा पूजा कार्यक्रम को इस वर्ष भी ग्रामीणों की मदद से धूमधाम से आयोजित किया गया विधि विधान से माता की पूजा अर्चना करते हुए नवमी के दिन कुंवारी कन्याओं का पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण करते हुए हवन कर कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया वहीं श्रद्धालुओं द्वारा मां की आरती उतार कर लगाई गई माता रानी की जयकारे।







