नौगढ़ में दुर्गा पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, 1972 से चली आ रही है भव्य आयोजन की परंपरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन विशेष अंदाज में किया जा रहा है। वर्ष 1972 से चली आ रही यह परंपरा हर साल श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जाती है।

इस बार का भव्य और आकर्षक पंडाल लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष पंडाल को आधुनिक साज-सज्जा और रंगीन रोशनी से विशेष रूप से सजाया गया है।

उन्होंने कहा कि समिति ने पंडाल की भव्यता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए हैं, ताकि श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ सजावट का भी आनंद ले सकें।

आयोजन की तैयारियों में अध्यक्ष पंकज जायसवाल के साथ कोषाध्यक्ष अनिल यादव, मंत्री सुनील शर्मा, अजीत केशरी, राजू पांडे, अजीत विश्वकर्मा, सुशील जायसवाल और शुभम मदेशिया सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां की दुर्गा पूजा हर साल एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक रही है। इस बार पंडाल की विशेष सजावट और भव्यता ने श्रद्धालुओं की उत्सुकता और बढ़ा दी है। विजयादशमी तक यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?