नौगढ़ CHC में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत 480 महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शनिवार को ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर चल रहे इस अभियान का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची लगभग 480 महिलाओं और किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल ने बताया कि यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिलेभर में चलाया जा रहा है, ताकि महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

नौगढ़ CHC में आयोजित इस शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्र कुमार, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. नागेंद्र, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सहित अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन से महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?