नवीन कुमार
दिव्यांगजन को कभी हीन भावना से नही देखा जाना चाहिए, आज वह विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम कर रहे रोशन: भूपेश चौबे
कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सदर विधायक भूपेश चौबे ने शनिवार को विकास खण्ड कोन के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित निजी इंटर कालेज में दिव्यांगजनो को आवश्यक उपकरण वितरित किया , जिसमें दिव्यांगजनो को 40 ट्राई साइकिल,12 व्हील चेयर,10 कान मशीन,5 स्मार्ट फोन व 15 जोड़ी ट्राई साइकिल दिया गया। वही सामग्री पाते ही दिव्यांगजनो में काफी खुशी माहौल रहा।
इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि दिव्यांगजनो को कभी हीन भावना से नही देखना चाहिए आज के समय में दिव्यागंजन कई क्षेत्रों में अच्छा काम कर देश का नाम रौशन कर रहे है। वही उन्हें उपकरण मिलने से कई कार्य उनके लिए सुगम हो जाएंगे इससे उनकी प्रगति को मदद मिलेगी साथ ही विधायक ने सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी।
जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र दिव्यांगजन को दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है।
इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी जीतेन्द्र नाथ दुबे, कोन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक मिश्रा, एडीओ समाज कल्याण, दिव्यागंजन समाज कल्याण के सुयश शुक्ल,कोन मण्डल मंत्री सूर्यभान सिंह, सुनील जायसवाल, श्रवण जायसवाल,संतोष पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता व विभागीय लोग मौजूद रहें।







