मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सोनवार विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक, आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, खेलकूद भी आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र स्थित कॉम्पोजिट विद्यालय सोनवार में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उप जिलाधिकारी विकास मित्तल और क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार ने छात्राओं को आत्मरक्षा, नारी सुरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

अभियान टीम ने छात्राओं को विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस इमरजेंसी), 1098 (चाइल्डलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा) और 102 (स्वास्थ्य सेवा) के बारे में बताया। अधिकारियों ने छात्राओं को आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर तत्काल संपर्क कर मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजयी छात्राओं को चॉकलेट वितरित कर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान को नारी सशक्तिकरण और छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं और अभियान टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?