पुरानी पेंशन व्यवस्था ही शिक्षक, कर्मचारी,अधिकारी देश के हित मे: सत्येन्द्र राय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

निजीकरण के विरोध में अटेवा का पेंशन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। एनपीएस- यूपीएस व निजीकरण के विरोध में अटेवा द्वारा एक निजी लान में पेंशन जागरूकता समागम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्येंद्र राय प्रदेश उपाध्यक्ष अटेवा व विशिष्ट अतिथि विजय प्रताप यादव प्रदेशीय मंत्री, अंजना सिंह मंडल अध्यक्ष व मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव रहे, जिसमें जनपद के विभिन्न शैक्षिक व कर्मचारी संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि सतेन्द्र राय ने कहा कि देश भर में लगभग एक करोड़ शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी नई पेंशन व्यवस्था के दायरे में आते हैं और वह निरंतर पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं क्योंकि पुरानी पेंशन व्यवस्था ही वास्तव में सामाजिक सुरक्षा है और पुरानी पेंशन व्यवस्था ही शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी प्रदेश व देश के हित में है।


विजय प्रताप यादव ने कहा कि सोनभद्र प्रदेश में आयोजित सभी कार्यक्रमों में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करता रहा है और आने वाले कार्यक्रम में भी अपनी उपस्थिति जोरदार तरीके से दर्ज करेगा जंगल और पहाड़ की दहाड़ लखनऊ के रास्ते होकर दिल्ली तक जाती रही है और आगे भी पहुंचेगी।


प्रदेश प्रभारी श्री सिंह व मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा ओपीएस बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा और वर्ष 2027 से पहले पुरानी पेंशन बहाल हो जायेगी। हम पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ रहे हैं जिसे अंतिम मुकाम तक ले जाएंगे।
जितेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि निजीकरण को किसी भी दशा में बर्दाश्त नही किया जाएगा। निम्न व मध्यम वर्ग के खिलाफ़ अमीरों का षड्यंत्र है निजीकरण। इससे आने वाले समय में सरकारी नौकरियां ही समाप्त हो जाएंगी।


अनिल सिंह व अखिलेश गुंजन ने कहा सरकारी संस्थाओं का निजीकरण प्रदेश के नौजवानों और प्रदेश के लिए अफसोस जनक है इससे पूंजीवाद बढ़ रहा है सरकारी संस्थानों में रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं और निजीकरण की तेज रफ्तार से देश प्रदेश का निम्न एवं मध्यम वर्ग रोजगार के अवसरों से वंचित होता जा रहा है।
राम किशुन व बबिता सिंह ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा एवं ट्रांसपोर्ट सरकार के हाथ में होना चाहिए सरकार का काम वेलफेयर का होना चाहिए लेकिन ऐसा नही हो रहा है । आगे उन्होंने कहा कि जब सरकारी नौकरी ही नही रहेगी तो फ़िर इस देश में सरकार की क्या आवश्यकता है?


कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा एक युद्ध निजीकरण के विरुद्ध हमारा नारा है हम एनपीएस और यूपीएस का पूर्ण बहिष्कार करते हैं और 25नवम्बर को दिल्ली चलने का आवाह्न किया।

मुख्य अतिथि द्वारा आज कई मनोनयन भी किया गया जिसमें राबर्ट्सगंज ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार, संतोष,संजय,सुरेश, भैया लाल,राजेश, रामपूजन , अनिल आदि को मनोनयन पत्र देकर उनको नई जिम्मेदारी से जोड़ा गया।


कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया।
इस मौके पर सर्वेश तिवारी, उमा सिंह, राम मूर्ति,विनोद, अमिय, रुद्र,हरपाल,प्रदीप,संतोष, रामचंद्र ,दिव्या,बी.एन,मनोज, दद्दन सिंह ,रमेश, भरत, अनुजा सिंह,अरुण, राम निवास, पप्पू, रण बहादुर, पूर्णेन्दु सहित सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1500
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?