वीरेंद्र कुमार
दुर्गा पूजा,डीजे को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर आज गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्र शेखर सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में दोनों समुदाय के बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के साथ पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक के दौरान दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने आयोजन को लेकर जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने लोगों को प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी, डीजे पर अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।
कोर्ट के आदेश तथा सरकार के गाइडलाइन का अनुपालन करना सबों के लिए जरूरी है ऐसा नहीं करने वालों पर प्रशासन कड़ाई से पेश आएगा। समिति के लोगों को आपस में मिलजुल कर छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण करने की बात कही तथा आस्वस्थ किया कि जरूरत पड़ने पर प्रशासन उनके साथ खड़ी रहेगी। पूर्व निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकलेगी, नई जगह पर मूर्ति स्थापना तथा पूजा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस दौरान पदाधिकारीयों ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ और अश्लील पोस्ट पर कड़ी निगाह रखी जाएगी।
इस मौके पर क्षेत्र के डीजे संचालक, रामलीला कमेटी के संचालक, दुर्गा पूजा समिति के संचालक के सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।







