विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का बीएलओ व सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के घोरावल एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने बीएलओ, सुपरवाइजर एवं एईआरओ के संग बैठक की। सभी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के प्रावधानों , लाभ, औचित्य से अवगत कराया गया। समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। वही वर्ष 1987 एवं वर्ष 2003 की सूची के संबंध में अवगत कराया गया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में कार्य प्रारंभ करने की तिथि के संबंध में बाद में अवगत कराया जाएगा।

बीएलओ एप, फार्म की प्रोसेसिंग एवं निर्वाचन संबंधी सभी प्रक्रियाओं के संबंध में भी अवगत कराया गया। तहसील क्षेत्र के बीएलओ को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने बूथ का भ्रमण कर 6 प्रकार के फोटोग्राफ अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसके सभी ही मतदेय स्थलों में अनुभागो को काटकर एवं अनुभागों में वितरित कर बूथ का संवर्धन करना सुनिश्चित करें।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि आने वाले समय में जब भी अनुभाग को किसी अन्य मतदेय स्थल में जाने की आवश्यकता होगी तो पूरा अनुभाग ही किसी अन्य मतदेय स्थल में स्थानांतरित हो जाएगा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध हो जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?