डाला-ओबरा मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर अपना दल एस कार्यकर्ताओ ने सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में डाला-ओबरा मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को अपना दल एस जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन देते हुए आवाज बुलन्द किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल ने बताया कि बीते 23 जुलाई को प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री आशीष पटेल ने लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री को पत्र प्रेषित कर क्षतिग्रस्त डाला – ओबरा संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण कराए जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया था। 

इस सड़क पर लगभग दो वर्षों पूर्व वैष्णो मंदिर डाला के पास रेलवे ओवर ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने पर रूट डायवर्ट किया गया था जिससे सभी ट्रकों बसों और सभी छोटी – बड़ी गाड़ियां डाला बस स्टैंड से सेक्टर बी चौराहे से होते हुए गजराज नगर बग्घानाला के रास्ते से मिर्जापुर और बनारस जाती थी। इस दौरान लगभग एक किलोमीटर की दूरी जो डाला बस स्टैंड से लेकर सेक्टर बी चौराहे हनुमान मंदिर तक की सड़क बहुत ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसमें बहुत बड़े-बड़े गड्ढे पूरे रास्ते भर हो गए हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बरसात के समय में स्थिति और भयावह हो जाती है। जब उन गड्‌ढों में पानी भर जाता है और अचानक कोई भी गाड़ी उसमें एक्सीडेंट कर जाती है जिससे बड़ी दुर्घटना हो जाती है।


आज लगभग 15 महीने बीत चुके है, जब वैष्णो मंदिर के पास का रेलवे ओवर ब्रिज बन गया है और सभी गाड़ियों का यातायात पूर्व के रास्ते से हो गया है। तब उसी समय लोक निर्माण विभाग सोनभद्र को स्थाई रूप से नई सड़क बनाने की तैयारी कर ली जानी चाहिए थी परंतु आज 15 महीने बीत जाने पर भी क्षतिग्रस्त डाला- ओबरा संपर्क मार्ग जो कि लगभग 1 किलोमीटर का है जो कि अभी तक कुछ भी नहीं बना है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं और जान माल की क्षति हो रही है जिससे स्थानीय डाला की जनता में बहुत ही आक्रोश है जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर लोग अब आंदोलित करने को बाध्य हो रहे हैं।

इस मौके पर विनोद यादव जिला उपाध्यक्ष, श्याम सुंदर पटेल, चंद्रशेखर सिंह पटेल जिला कोषाध्यक्ष, पुष्पराज पटेल अरुण पटेल ,अंशु तिवारी संजय गुप्ता ,आयुष मिश्रा , मुस्तकीम , आदित्य पटेल , लव कुश पटेल , दीपक पटेल , रोहित पटेल , चंद्रशेखर सिंह पटेल ,सर्वेश पटेल , पंकज सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?